फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी नसीहत
विज्ञापन

युवक के साथ बहन को जाते देख भाइयों ने रोका
मेरठ। युवक के साथ बाइक पर जा रही बहन को देख भाइयों ने बाइक रास्ते में रुकवाकर युवक को पीट दिया। बाद में नसीहत देकर बहन को साथ ले गए।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढे़ तीन बजे बाइक पर एक युवक और युवती रेलवे स्टेशन की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनको रोक लिया। दोनों बाइक सवार एक दूसरे को जानते थे। उनकी आपस में किसी बात को लेकर बहस हुई। युवती के साथ जा रहे युवक ने अपनी गलती भी मानी। इसके बाद भी युवकों ने उसे चांटा मारकर नसीहत दी। युवती ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उसे भी युवकों ने डांट दिया। बाद में बाइक सवार युवक युवती को लेकर चले गए। चर्चा है कि चांटे मारने वाले युवक युवती के भाई थे। उनकी बहन कोचिंग के बाद अपने दोस्त के साथ बाइक पर जा रही थी। रास्ते में भाइयोें ने उसे देख लिया और दूसरे युवक को पीटकर नसीहत दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें