फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ कॉलेज में 24 को होनहारों का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ कॉलेज में 24 को होनहारों का सम्मान
विज्ञापन

मेरठ। मेरठ कॉलेज में 24 फरवरी को होने वाले वार्षिक पारितोषिक वितरण को लेकर बृहस्पतिवार को बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राचार्या बी कुमार ने कहा कि कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कुलपति प्रो. एनके तनेजा रहेंगे। विशिष्ट अतिथि कॉलेज के अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता और सचिव अरविंद नाथ सेठ रहेंगे। प्राचार्या बी. कुमार ने बताया कि प्रत्येक कक्षा में प्रथम आने वाले छात्रों को अध्यक्ष डॉ. रामकुमार गुप्ता की तरफ से पांच हजार रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न गतिविधियों में अव्वल और हाल ही में प्रशासनिक सेवा और न्यायिक क्षेत्र में चयनित होने वाले होनहारों का भी सम्मान किया जाएगा। नेट और जेआरएफ छात्रों को भी पुरस्कार दिए जाएंगे। डॉ. अंजलि मित्तल, डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. अलका चौधरी, डॉ. अवधेश कुमार, डॉ. अंकुर गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. सीमा गोयल, डॉ. रचना कुमारी, डॉ. सीमा शर्मा, डॉ. इजराइल मियां, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. अर्चना, डॉ. अनिल राठी, डॉ. अमृत लाल, डॉ. अनुराग सिंह, डॉ. अरविंद, डॉ. अभिनव और डॉ. अंकित मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें