फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगम की लेटलतीफी बनी रेलवे के गले की फांस

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तमाम कोशिशों और मौसम साफ होने के बावजूद भी संगम एक्सप्रेस समय की पटरी पर नहीं आ पा रही है। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस एक महीने से समय में सुधार करके यात्रियों को राहत दे रही है। संगम एक्सप्रेस पिछले 15 महीने से लेट चल रही है। इस ट्रेन को सिटी स्टेशन से राइट टाइम रवाना किया जाता है, लेकिन इलाहाबाद से वापसी में यह ट्रेन लेट पहुंचती है। मंगलवार को भी यह ट्रेन पांच घंटे की देरी से पहुंची। जबकि नौचंदी एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटा देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक आरपी शर्मा का कहना है कि ट्रेन वापसी में लेट हो रही है। यहां से इसे राइट टाइम रवाना किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें