सहकारी समिति में हुई किसानों की बैठक
रमाला (बागपत)। इब्राहिमपुर माजरा गांव में किसान सहकारी साधन सेवा समिति की बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार किया। सभापति प्रवेश कुमार तोमर ने कहा कि किसानों को कमेटी से खाते, बीज और ऋण की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। किसी भी किसान के साथ भेदभाव की नीति नहीं अपनाएंगे। इसमें हरबीर सिंह, गुलशन, तेजपाल, अमित तोमर, वीरेंद्र सिंह, कालू, शौकेंद्र, सोहन पाल, विकास, जगदीश आदि रहे।