सांसद के घर देंगे धरना
मेरठ। मेरठ गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बुधवार को हुई बैठक में ट्रांसपोर्टरों ने शहर में की गई नो एंट्री का कड़ा विरोध किया। अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने कहा कि नो एंट्री लागू होने से ट्रांसपोर्टरों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो ट्रांसपोर्टर सांसद राजेंद्र अग्रवाल के घर जाकर भूख हड़ताल करेंगे। इसके अलावा भाजपा महानगर अध्यक्ष व विधायकों के घर पर भी धरना दिया जाएगा। बैठक में हरीश सूरी, वेद प्रकाश गुप्ता, हरी गुप्ता, किशन लाल गांधी, रमेश अनेजा, प्रदीप अब्बी, अशोक विनायक, पप्पी लांबा, निक्कू, राजकुमार सचदेवा, रमेश कपूर, पिंकी चिन्यौटी आदि मौजूद रहे।