फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केस में समझौता करो, वरना गांव छोड़ो

विज्ञापन
विज्ञापन
केस में समझौता करो, वरना गांव छोड़ों
विज्ञापन

रमाला (बागपत)। क्षेत्र के एक गांव की किशोरी से हुए रेप के मामले में पीड़ित परिजनों का आरोप है कि आरोपी के परिजन समझौते का दबाव बना रहे हैं। मना करने पर गांव छोड़कर जाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ितों ने पुलिस अफसरों से शिकायत की है। पीड़ित परिजनों ने कहा किशोरी के साथ गांव के ही युवक ने फरवरी 2017 में दुष्कर्म किया । आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया । आरोपी जेल में बंद है। आरोप है कि आरोपी के परिजन केस में उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। न मानने पर गांव छोड़ने और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पीड़ित परिजनों ने पुलिस अफसरों से शिकायत कर न्याय मांगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें