मेरठ। जिला जज आलोक सक्सेना ने बुधवार को कचहरी परिसर का औचक निरीक्षण किया। कचहरी खुलते ही जिला जज ने न्यायालयों में पहुंचकर कार्यालयों में कार्य कर रहे कर्मचारियों की जानकारी ली। इसके अलावा कचहरी परिसर की सफाई व्यवस्था को लेकर नजारत इंचार्ज और अन्य कर्मचारियों को भी निर्देश दिए।