मेरठ। सर्द मौसम और घने कोहरे को देखते हुए जिलाधिकारी समीर वर्मा ने सभी विद्यालयों में 6 जनवरी तक अवकाश घोषित कर दिया है। सीबीएसई, आईसीएसई सहित यूपी बोर्ड के सभी विद्यालयों में पहली से आठवीं कक्षा तक की कक्षाएं नहीं चलेंगी। हालांकि शिक्षक विद्यालय जाएंगे। लेकिन विद्यार्थियों की छुट्टी रहेगी।