मेरठ। शहर जमियत उलेमा की ओर से शहर की मस्जिदों में सीरत के जलसों का आयोजन हो रहा है। गोला कुआं की मस्जिद में होने वाले जलसे को दारूल उलूम देवबंद के हदीसे उस्ताद एवं हजरत मुफ्ती मौ. मुजम्मिल 21 दिसंबर को खिताब करेंगे। शहर अध्यक्ष एवं नायब शहर काजी जैनुर राशिददीन ने बताया कि इस अवसर पर हजरत मौलाना सैय्यद बिलाल हुसैन थानवी भी आएंगे, जो कुरान और हदीस की रोशनी में बयान करेंगे।