फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली को लेकर 28 को एमडी का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
28 को करेंगे एमडी का घेराव
विज्ञापन

मेरठ। बिजली संबंधित समस्या को लेकर व्यापार मेरठ मंडल की मासिक बैठक चैंबर भवन बांबे बाजार पर हुई। इसमें निर्णय लिया गया कि उप्र उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के बैनर तले 28 दिसंबर को एमडी पावर कारपोरेशन का घेराव किया जाएगा। प्रांतीय महामंत्री लोकेश अग्रवाल ने कहा कि शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कर्मचारियों की मनमानी से आम आदमी से लेकर व्यापारी तक सभी आहत हैं। एडवोकेट विवेक कुमार ने बैंकों से होने वाली परेशानी और उनसे बचने के लिये विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान खरखौदा, बहसूमा, हसनपुर, इंचौली आदि स्थानों से शैवाल दुबलिश, राजकुमार त्यागी, आशीष, सतीश प्रजापति, राजेंद्र यादव, अमित कंसल, इसरार अहमद, सुनील वर्मा, आरके शर्मा, निशांक अग्रवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें