कोतवाली में जंजीर से बांध रखा है किशोर
बड़ौत (बागपत)। पुलिस ने एक मेडिकल स्टोर से एक व्यक्ति का रुपये से भरा बैग उठाने के आरोप में कर्ण (15) निवासी अहमदगढ़ थाना झिंझाना जनपद शामली को हिरासत में लिया । वह दो दिन से मुंशी कार्यालय में जंजीर से बांध कर रखा है। इस संबंध में पुलिस से मालूम किया तो उन्होंने बताया किशोर से पूछताछ की जा रही है।