मेरठ। जागृति विहार स्थित इंसानियत मानव सेवा समिति के कार्यालय पर आयोजित बैठक में विश्व वेद सम्मेलन को लेकर चर्चा की गई। उत्तरप्रदेश में कार्यप्रभारी सोमेंद्र सिंह अधाना ने बताया कि 15 से 17 दिसंबर तक दिल्ली के इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र में वर्ल्ड कांफ्रेंस ऑन द वेदा का आयोजन होगा। तीन दिवसीय वेद सम्मेलन में अशिक्षा, कन्या भ्रूण हत्या, दहेज उत्पीड़न, पर्यावरण असंतुलन, सहित नशा मुक्त समाज जैसे ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा होगी। बैठक में सभी लोगों से सम्मेलन में पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान समिति सचिव आशुतोष वत्स, प्रमोद कुमार, रवि मिश्रा, विपिन काजला, सोनू नारायाण, पुनीत शर्मा, दीपक चौधरी, राहुल, प्रदीप, विकास मिश्रा मौजूद रहे।