फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ।
विज्ञापन

दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में 18 नवंबर को सीएम की सभा के दौरान काले झंडे दिखाने वाले गौरव प्रधान ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने बताया कि समाजवादी पार्टी के गौरव प्रधान ने अपने साथियों संग सीएम को काले झंडे दिखाये थे। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज किया था। आरोपी हत्थे नहीं चढ़ा था। नामजद आरोपी गौरव प्रधान को बुधवार एसीजेएम कोर्ट संख्या 8 रोहित सिंह की अदालत में पेश किया गया। जहां पर अदालत ने गौरव प्रधान को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। गौरव प्रधान पर सरकारी कार्य में बाधा व भय व्याप्त करने जैसे आरोप लगाये गये थे। इसके अलावा गौरव प्रधान पर मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने का एक मामला थाना इंचौली में दर्ज है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें