फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

22 से जारी है महिलाओं का धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान पर संगठन की जिला इकाई के बैनर तले कलक्ट्रेट परिसर में महिलाओं का धरना जारी है। बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी धरनास्थल पहुंचीं। उन्होंने बताया कि शासन-प्रशासन स्तर पर जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक धरना जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष संतोष परमार ने कहा कि 22 नवम्बर से धरना जारी है। इतने दिन बाद भी उनकी 13 सूत्रीय मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिससे धरनारत महिलाओं में रोष है। उन्होंने मांग की कि अन्य राज्यों की तरह उत्तर प्रदेश में भी आंगनबाड़ी कर्मचारियों को मानदेय मिलना चाहिए। इसके अतिरिक्त आंगनबाड़ी महिला कार्यकर्ताओं को 15 दिन का मानदेय समेत चिकित्सा अवकाश और इलाज के लिए पर्याप्त धनराशि दी जाए। शहर अध्यक्ष तृप्ति गुप्ता ने कहा कि उनकी मांगों की उपेक्षा की जा रही है। हालांकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पूरे समय कार्य कर दायित्व निभा रही हैं। उन्होंने शासन से मांग की कि जल्द मांगों को पूरा किया जाना चाहिए। धरने पर राधा वर्मा, शशि त्यागी, रीता जैन, बाला देवी, पुष्पा, रजनी, सरिता, रेखा आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें