मुख्यमंत्री योगी 18 को करेंगे चुनावी जनसभा
अमर उजाला ब्यूरो
मेरठ। नगर निकाय चुनाव में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व भी मैदान में उतर गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 नवंबर को मेरठ में दिल्ली रोड स्थित रामलीला मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा महानगर और जिला स्तर की संयुक्त रूप से होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा का कार्यक्रम प्रांतीय स्तर पर तय हो चुका है। समय कम होने के कारण मुख्यमंत्री जनपद स्तर पर सभा करेंगे। यह सभा नगर निगम, नगर पालिक और नगर पंचायतों की संयुक्त जनसभा होगी। भाजपा प्रत्याशी के चुनाव और महानगर मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने कहा कि यह जनसभा दिल्ली रोड स्थित रामलीला ग्राउंड में होगी। गजेंद्र शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री से पहले कुछ अन्य नेताओं और मंत्रियों की भी नुक्कड़ सभाएं कराने पर विचार चल रहा है।