फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी कॉल्ेज में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
पोस्टर में दिखाया पंडित दीनदयाल का दर्शन
विज्ञापन

मेरठ। आरजीपी कॉलेज के अंग्रेजी विभाग में शनिवार को पोस्टर प्रतियोगिता हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। छात्राओं ने पोस्टर के माध्यम से पंडितजी के राजनीतिक व सामाजिक जीवन को चित्रित किया। प्रिंसिपल स्नेह गुप्ता एवं विभागाध्यक्ष अन्विता अग्रवाल ने छात्राओं का उत्साह बढ़ाया। संयोजन डॉ. ममता उपाध्याय का रहा। निर्णायक की भूमिका डॉ. बोनानी मिश्रा, कला विभाग से डॉ. पूनमलता सिंह ने निभाई। प्रतियोगिता में यामिनी सिंह व दीप्ति पहली विजेता बनी। दूसरा स्थान ऐश्वर्या धनकड़ को मिला। तीसरा स्थान दीपशिखा शर्मा व उर्वी ने पाया। निकिता चौहान, हिना ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किए। डॉ. सुधा शर्मा, डॉ. छवि गुप्ता, डॉ. सीमा जैन व डॉ. मनीषा अग्रवाल ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें