मकान का लिंटर गिरा, तीन घायल
मेरठ। लिसाड़ी गेट के समर गार्डन में मकान का लिंटर गिरने से भाई बहन उसके मलबे में दब गए। इसमें तीन लोग घायल हो गए। समर गार्डन निवासी शमशाद चिनाई मिस्त्री है। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह अपने मकान की छत की बाउंड्री बना रहा था। इसी बीच अचानक छत का लिंटर भरभराकर नीचे गिर गया। इसके मलबे में उसकी बड़ी बेटी शबनूर (16) और बेटा अर्श (3) दब गए। वहीं छत पर काम कर रहा शमशाद भी नीचे गिरकर चोटिल हो गया। वहीं लोग अपने घरों से निकलकर दौडे़ और मलबे में दबे भाई बहनों को निकालकर जिला अस्पताल ले गए। शमशाद को मामूली चोट आई है। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली।