चित्रकला प्रतियोगिता में बनाया डेंगू का मच्छर
मेरठ। संजय पब्लिक इंटर कॉलेज में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने डेंगू, सफाई और देशभक्ति से संबंधित चित्र बनाए। इसमें 200 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इसका आयोजन मैक्स मेड सेंटर के अभिषेक शर्मा ने कराया। इस दौरान प्राचार्य ममता शर्मा आदि मौजूद रहे।