कराटे में बच्चों ने दिखाया दम
मेरठ। मेक एकेडमी सानशीन कान शितोरयू कराटे एसोसिएशन की ओर से रविवार को मंगल पांडे नगर स्थित कम्यूनिटी सेंटर पर कराटे प्रतियोगिता का आयोजन कराया। प्रतियोगिता में केएल इंटरनेशनल, द आर्यन, सेंट जोंस, आरके पब्लिक स्कूल, डीएस पब्लिक स्कूल आदि के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ परविंद्र ईशु ने किया। खिलाड़ियों ने अपने खेल की बदौलत गोल्ड, सिल्वर व ब्रांज मेडल जीते। यह जानकारी आयोजक कैलाश ने दी। इस मौके पर अभिषेक चौहान, पंकज, कपिल देव, सचिन अवस्थी, शीतल सकलानी, बसंत कौर, तुषार बालियान मौजूद रहे।