कंकरखेड़ा। नई बस्ती लल्लापुरा निवासी सतीश पुत्र राम सिंह गांव के जूनियर हाई स्कूल में शिक्षक हैं। शुक्रवार को वह अपनी बाइक से स्कूल जा रहे थे। खिर्वा रोड स्थित जेवरी गांव के सामने एक बोलेरो ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के परिजनों ने तहरीर दी है। वहीं हादसे के बाद चालक कार लेकर भाग गया।