निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में होंगे दर्ज
बागपत। डीएम भवानी सिंह खंगारौत ने बताया राजस्व गांवों की निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नाम खतौनी में दर्ज कराने अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया 16 अगस्त से 16 अक्तूबर अभियान चलेगा। निर्धारित दिवसों में सार्वजनिक स्थानों पर सभा में लेखपालों द्वारा खतौनी को पढ़ा जाएगा। मृत खातेदारों के निर्विवाद उत्तराधिकारियों के नामों को खतौनी में दर्ज कराते हुए उन्हें नि:शुल्क खतौनी की नकल उपलब्ध कराई जाएगी।