राष्ट्रपति के पुलिस पदक से सम्मानित होंगे अनिल
बिजनौर। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोमवार को सेवा के दौरान साहस और वीरता का परिचय देने, उत्कृष्ट व विशिष्ट सेवा के लिए पुलिसकर्मियों को राष्ट्रपति के विभिन्न पदकों से नवाजा गया है। मेरठ, बागपत और बिजनौर में जिन्हें राष्ट्रपति के पुलिस पदक से नवाजा गया है उनमें सीओ एलआईयू मेरठ विनोद कुमार, हेड कांस्टेबल राकेश सिंह बागपत, हरवीर सिंह मेरठ, हिरेंद्र सिंह बागपत, अनिल कुमार त्यागी बिजनौर आदि शामिल हैं। मेरठ इंटेलीजेंस में पुलिस उपाधीक्षक राघवेंद्र सिंह चौहान को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।