फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा सिंह फुटबाल लीग

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। तोपखाना मैदान में चल रही दुर्गा सिंह फुटबाल लीग में शुक्रवार को दो मैच खेले गए। जिला फुटबाल संघ के सचिव ललित पंत ने बताया कि पहला मैच रज्जन फुटबाल क्लब व मेरठ यूनाइटेड क्लब के बीच हुआ। यूनाइटेड क्लब ने विली और सागर के एक-एक गोल की मदद से रज्जन क्लब को 2-0 से हरा दिया। दूसरा मैच ए स्टार व स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम के बीच हुआ। मैच के शुरुआत में ही रितिक ने बेहतरीन मूव बनाकर स्टेडियम की टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद स्टेडियम के खिलाड़ियों ने एक और गोल करके टीम को 2-0 से जीत दिला दी। मुख्य अतिथि सभासद रिनी जैन व अशोक भटनागर व पवन तोमर रहे। मैच रेफरी गरुदेव, नरेंद्रपाल, अमरजीत, सुधीर भटनागर, रवींद्र सिह, आशीष ठाकुर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें