फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News: 210 मरीजों का होगा मोतियाबिंद का ऑपरेशन

विज्ञापन
जैन स्थानक में आखों की जांच कराते मरीज स्रोत संवाद
विज्ञापन
हस्तिनापुर। कस्बे के जैन स्थानक में मंगलवार को माला देवी जैन पत्नी नेमचंद जैन के माध्यम से निशुल्क आंखों का चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें जिले के विभिन्न स्थानों से आए आंखों से संबंधित मरीजों ने आंखों की जांच कराई। डॉ. भूपेश कुमार ने बताया कि निशुल्क आंखों के चिकित्सा शिविर में 1200 लोगों की ओपीडी हुई। 310 लोगों की आंखों की जांच की गई। इसमें से 210 मरीजों को निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए विशेषज्ञ द्वारा चिह्नित किया गया। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन के लिए चिह्नित किए गए मरीजों को एडीके जैन आई हॉस्पिटल खेकड़ा, बागपत के लिए भेजा गया। कैंप में दवाई एवं चश्मों का निशुल्क वितरण अनिल कुमार जैन एवं सुधीर कुमार जैन तथा वर्धमान परिवार की ओर से किया गया। कैंप में प्रवीण कुमार जैन, सुभाष चंद जैन, विद्यासागर जैन, दीपक जैन का पूर्ण सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें