फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गहने चुराने वाली महिला को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गहने चुराने वाली महिला को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बहसूमा। पुलिस ने कोल्ड ड्रिंक्स में नशीला पदार्थ पिलाकर गहने उतारने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मुजफ्फरनगर जिले के थाना नई मंडी निवासी संदीप पुत्र बिजेंद्र ने बताया कि चार दिन पूर्व उसकी पत्नी बहसूमा में अपने मायके आई थी। आरोप है उसकी पत्नी पिंकी को बहसूमा के मोहल्ला चेनपुरा निवासी रचना उर्फ रीना ने कोल्ड ड्रिंक्स की बोतल में नशीला पदार्थ डालकर पिला दिया। उसके बेहोश होने के बाद उसके गहने उतार लिए। इसमें उसके साथ थाना मंसुरपुर के पुरा निवासी विकास भी था। कई दिनों से चली आ रही जद्दोजहद के बाद पुलिस ने सोमवार को रचना को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं इस संबंध में एसओ रविंद्र कांबोज का कहना है कि दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें