फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ स्वास्थ्य विभाग को मिले चार पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


मेरठ स्वास्थ्य विभाग को मिले चार पुरस्कार
मेरठ। लखनऊ के केजीएमयू में शनिवार को आयोजित एक समारोह में मेरठ स्वास्थ्य विभाग की टीम को चार पुरस्कार मिले। यह पुरस्कार परिवार कल्याण मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने दिए। पहला पुरस्कार नसबंदी में प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर मिला। दूसरा पुरस्कार प्रदेश में सीएचसी सरधना की चिकित्सक डॉ. सीमा को प्रसव के बाद बच्चों में अंतर रखने के लिए लगाई गई डिवाइस के लिए मिला, तीसरा पुरस्कार पुरुष नसबंदी करने में प्रदेश में तीसरा स्थान पर प्राप्त करने पर मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. संजीव को मिला और चौथा पुरस्कार नसबंदी में मंडल स्तर पर दूसरे स्थान पर रहने पर और बच्चों में अंतर रखने के लिए लगाई गई डिवाइस मामले में तीसरा स्थान प्राप्त करने पर मिला। पुरस्कार लेने जाने वालों में सीएमओ डॉ. राजकुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पूजा शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें