दोघट (बागपत)। बामनौली गांव में कई माह पूर्व तूफान में विद्युत खंभा टूटकर जमीन पर गिर गया। शिकायत के बाद भी विद्युत विभाग ने खंभा खड़ा नहीं लगाया। किसान उदयवीर पुत्र भंवर सिंह ने बताया कि बिजली न आने के कारण उनके नलकूप बंद पड़े है। फसलों में पानी की जरूरत है। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन में समस्या का समाधान नहीं कराया जाता तो वे न्यायालय का सहारा लेंगे। इस संबंध में बामनौली बिजलीघर के जेई विकास कुमार ने बताया कि लाइन कई माह से नहीं दो चार दिनों से ही टूटी है। उसे शीघ्र ही ठीक करा दिया जाएगा।