फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएसएस शिविर के तीसरे दिन छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूक किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। संत जोसफ्स गर्ल्स पीजी कॉलेज में चल रहे सात दिवसीय एनएसएस शिविर के तीसरे दिन रविवार को छात्राओं ने शिक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें साक्षरता एवं जागरूकता विषय पर स्लोगन लेख कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर में तीसरे दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रार्थना सभा के साथ योगाभ्यास व प्राणायम से किया। साक्षरता समूह की छात्राओं ने विभिन्न जागरूकता स्लोगन तैयार किए। कॉलेज से छात्राएं दलित बस्ती भाटवाड़ा पहुंचीं। यहां पर उन्होंने छोटे बच्चों को पढ़ाया। उन्होंने महिलाओं से मिलकर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक किया और बच्चों को स्कूल भेजने की अपील की। इस दौरान छात्राओं ने निरक्षरता एक अभिशाप शीर्षक पर नुक्कड़ नाटिका का भी मंचन किया। शिविर में पहुंचे पंजाब नेशनल बैंक के रिटायर्ड वरिष्ठ प्रबंधक जेएल गुप्ता ने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इसके साथ छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को पर्यावरण के बारे में भी जागरूक किया और पौधे लगाने की भी अपील की। शिविर स्थल पर छात्राओं ने सफाई की और पौधरोपण किया। दोनों इकाई के कार्यक्रम डॉ. अंजलि मित्तल व डॉ. विदुषी के निर्देशन में चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें