बड़ौत (बागपत)। मंगलवार की सुबह कोतवाली पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति ने सूचना दी कि एक व्यक्ति को गोली मार दी, गोली की सूचना पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन ऐसी सूचना नहीं मिली। एसएसआई रमेश सिंधु ने फोन किया तो वह फोन स्विच ऑफ मिला। एसएसआई ने बताया कि उसकी आईडी निकलवाई जा रही है, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।