फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरधना में आज होगा जैन मुनि सौरभ सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। जैन मुनि सौरभ सागर जी महाराज ने बृहस्पतिवार को दौराला से सरधना के लिए विहार किया।
विज्ञापन

उन्होंने दौराला मार्ग पर अलीपुर के निकट स्थित कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी में रात्रि विश्राम किया। शुक्रवार सुबह जैन मुनि सरधना नगर के लिए प्रस्थान करेंगे। सरधना नगर में शुक्रवार को मुनिश्री के मंगल प्रवेश पर धूमधाम से स्वागत की तैयारी जैन समाज के लोगों ने की। भाजपा नगर अध्यक्ष विनोद जैन व सौरभ जैन ने बताया कि सौरभ सागर जी महाराज नगर के चौक बाजार स्थित श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में विराजमान होंगे। मुनि जी कुसुम इंटरनेशनल एकेडमी से पुलिस चौकी, देवी मंदिर, सेठान, तारनी स्ट्रीट होते हुए बड़ा मंदिर पहुंचेंगे। नगर को तोरण द्वार, रंगोली बनाकर सजाया जायेगा। भक्तों द्वारा मुनिश्री का आरती और पाद प्रक्षालन कर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें