बागपत। रमाला गांव के लोगों ने कलक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। सरोज कश्यप ने बताया कि 18 नवंबर को गांव के ही एक युवक 25 किलो गन्ने का रस ले गया । उससे जब पति ने रुपये मांगे तो अभद्रता शुरू कर दी। मारपीट पर उतारू हो गया। उसे धक्का देकर गिरा दिया । इससे पति और उक्त युवक के बीच झगड़ा हो गया। आरोप है कि रमाला थाना पुलिस ने एक तरफा कार्रवाई कर गंभीर धाराएं पति पर लगा दी। उन्होंने डीएम से मामले की जांच कराकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।