सरकारी योजनाओं को पहनाएं अमलीजामा
मेरठ। हिंदू युवा वाहिनी की माधवपुरम में बैठक हुई। अध्यक्षता करते हुए महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा ने कहा कि सभी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की योजनाओं का ठीक से अध्ययन कर उन्हें अमलीजामा पहनाने में सहयोग करें। यदि कोई सरकारी विभाग या अधिकारी कर्मचारी जमीनी स्तर पर योजनाओं को लेकर काम नहीं कर रहा है या कहीं त्रुटि नजर आ रही है। तो उसका रिकार्ड तैयार करें, जिससे मुख्यमंत्री तक शिकायत पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार है, इसलिए प्रदेश में रामराज लाने में हमें उनका सहयोग करना है। संचालन रविंद्र शर्मा ने किया। अनूप रस्तोगी, सुमित अग्रवाल, हेमंत कुमार, अभिलाष जैन, बसंत अग्रवाल, हिमांशु जैन, विनय आनंद, संजय मित्तल, चिराग गुप्ता, सनी आदि मौजूद रहे।