अग्रवाल मंडी टटीरी/अमीनगर सराय (बागपत)। कस्बे को साफ रखने के लिए नगर पंचायत ने सफाई अभियान चलाया। नगर पंचायत चेयरमैन डॉ. विनोद कुमार के निर्देश पर लिपिक अंकित शर्मा ने कर्मचारियों के साथ कस्बे में विशेष सफाई अभियान चलाया। लोगों को जागरूक किया। दीवारों पर पोस्टर चस्पा करवाए। इसके अलावा अमीनगर सराय नगर पंचायत में भी विशेष सफाई अभियान चलाया। चेयरमैन डॉ. मांगेराम यादव ने जनता से अपील की भवन निर्माण सामग्री, अवशेष को सड़क किनारे न रखें। इससे गंदगी होती है और बीमारियां फैलती हे। लिपिक सतेंद्र कुमार शर्मा, लिपिक विनोद कुमार, मोंटी, सफाई नायक बनवारी मौजूद रहे।