बागपत। स्वर्णकार धर्मशाला में आर्य समाज की बैठक हुई। इस दौरान प्रधान डॉ. धीरज सिंह के निर्देश पर सभा मंत्री स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती की उपस्थिति में कार्यकारिणी का गठन किया। इसमें सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया । इसमें राकेश आर्य प्रधान, दिनेश वर्मा उपप्रधान, समय सिंह मंत्री, सचिन आर्य उपमंत्री, धर्मपाल त्यागी कोषाध्यक्ष, शिवदत्त आर्य पुस्तकालय अध्यक्ष, वीर प्रताप आर्य लेखा निरीक्षक, सदस्य नरेश वर्मा, प्रवेश आर्य, सरोज आर्य, शरत सिंह, राजेश वर्मा, तेज सिंह, गौरव, प्रदीप वर्मा, धर्मेंद्र को चुना। इस दौरान जयप्रकाश वर्मा, बेगराज सिंह, सतपाल पथौलिया, ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।