पेंट्स व्यापार संघ ने लगाया कांवड़ शिविर
मेरठ। महानगर पेंट्स व्यापार संघ के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा कांवड़ शिविर का आयोजन मोदीपुरम बाईपास रोड सहित विभिन्न स्थानों पर किया गया। इसका उद्घाटन उत्तर प्रदेश पेंट्स व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता एवं शहर अध्यक्ष अशोक कुमार माहेश्वरी ने किया। सभी पदाधिकारियों के साथ कांवड़ियों की सेवा की।