फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत हेड ब्वाय, साक्षी बनी हेड गर्ल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दीक्षांत हेड ब्वाय, साक्षी बनीं हेड गर्ल
माउंट लिट्रा जी स्कूल में शपथ ग्रहण समारोह
मोदीपुरम। रुडकी रोड़ स्थित माउंट लिट्रा जी स्कूल में सोमवार को विद्यार्थी परिषद् का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विद्यालय के संरक्षक गुलबीर सिंह व विशिष्ठ अतिथि विद्यालय के चेयरमैन अनिल कुमार उपस्थित रहे। स्कूल के प्रधानाचार्या शालिनी ने सभी अतिथियों का स्वागत पौधा प्रदान कर किया। स्कूल के छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के स्वागत में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके अलावा बच्चों ने शास्त्रीय नृत्य द्वारा देवी के स्वरूपों द्वारा दानव वध की प्रस्तुति ने सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। हेड ब्वाय दीक्षांत व हेड गर्ल साक्षी के साथ संपूर्ण विद्यार्थी परिषद् को प्रधानाचार्या द्वारा पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उन्हें अपने कर्तव्यों का बोध कराया। प्रधानाचार्या शालिनी ने सभी बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें