महावीर स्कूल की टीम ने जीता बास्केटबॉल मैच
मेरठ। जिला बास्केटबॉल संघ द्वारा आयोजित बास्केटबॉल लीग में बृहस्पतिवार को महावीर इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर मैच खेले गए। मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य नरेश कुमार रहे। मुकाबला महावीर और सेंट जोजफ के बीच खेला गया। मैच के अंत में महावीर स्कूल की टीम ने दबाव बनाते हुए 39-28 से सेंट जोजफ की टीम को हराया दिया। सचिव मिर्जा बेग ने विजेता टीम को बधाई दी।