राशन डीलर पर राशन वितरित नहीं करने का आरोप
मेरठ। गांव नंगलामल के ग्रामीणों ने राशन डीलर पर राशन वितरित नहीं करने का आरोप लगाते हुए डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर कार्ड धारकों को राशन नहीं देता। विरोध करने पर उनके साथ अभ्रदव्यवहार करता है। आरोप है कि बीपीएल कार्ड धारकों को भी सरकारी राशन नहीं दिया जा रहा है इनमें अधिकांश कार्डधारक विधवा महिलाएं हैं। सोमवार को दर्जनों महिलाएं एवं पुरूष अपनी पीड़ा सुनाने के लिए डीएम कार्यालय औए और राशन विक्रेता के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। अलीम अहमद ने आरोप लगाया कि राशन विक्रेता कार्डधारकों को मिलने वाला राशन व मिट्टी का तेल ब्लेक में बेच देता है। प्रदर्शनकारियों ने राशन डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में शाहीन, नूरजहां, अकिला, सलीम, मोमिना, रूकसाना, नफीसा, शौकत, अशरफ आदि रहे।