रमाला (बागपत)। बुढ़पुर अंडर पास में पहले से ही जलभराव था, बारिश ने हालत और खराब कर दी है। यहां से आने-जाने में लोगों को परेशानी हो रही है। रात यहां निकलना भी मुश्किल हो जाता है। लोगों की शिकायत पर रेलवे विभाग कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। प्रधान विकास तोमर, आशीष तोमर, ओमपाल, अमित कुमार, विनय, राजेंद्र, सतेंद्र ने रेलवे विभाग से कार्रवाई की मांग की है।