हिंदू महासभा ने फिर दिया विवादित बयान
मेरठ। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पं. अशोक शर्मा और अभिषेक अग्रवाल ने फिर विवादित बयान दिया है। शुक्रवार को उन्होंने कांग्रेस के शासन काल में देश में शरीयत इस्लामिक अदालतों के निर्माण की बात कही। वहीं देश के बंटवारे के लिए गांधी और नेहरू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर सरकार ने इस्लामिक धर्म कट्टरपंथियों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कर फांसी की सजा नहीं दिलाई तो हिंदू महासभा द्वारा 15 अगस्त को शोक दिवस के दिन हिंदुस्तान के प्रथम हिंदू न्यायालय की स्थापना शारदा रोड पर महासभा के कार्यालय पर की जाएगी।