फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी ने निकाली शोभायात्रा
विज्ञापन

मेरठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अपने स्थापना दिवस को राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान एक शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ सुबह नौ बजे डीएन इंटर कॉलेज से चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने हरी झंडी दिखाकर किया। यात्रा डीएन कॉलेज से रेलवे रोड चौराहा, कनोहर लाल इंटर कॉलेज, फैज ए आम डिग्री कॉलेज के सामने होते हुए शहीद स्मारक पर समाप्त हुई। कुलपति प्रो. एनके तनेजा ने कहा कि आज विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो लगातर छात्र हित और राष्ट्र हित में कार्य करता आ रहा है। शोभायात्रा में डॉ. राजीव सिजेरिया, डॉ. त्रिलोचन शर्मा, डॉ. राजकुमार सिंह, उत्तम सैनी, अखिल गोयल, राहुल विकल, डॉ. नागेंद्र तोमर, अभिषेक मौर्या, रोहित आनंद, अंकित स्वामी, अजय सैनी, अनुज तोमर, अंकुर सिवाच आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें