बागपत। सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि मनाई। उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। कोषाध्यक्ष राजीव प्रधान ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने आजाद भारत में समाजवाद आंदोलन को गति दी। उन्होंने 1984 में देश की पैदल यात्रा करके जनता की समस्याओं को सुना। समाजवादी व्यवस्था की वकालत की। नगेंद्र सिंह, सुंदर धामा, अनुज यादव, विवेक वर्धन, संजय, राजू प्रजापति, प्रवीण राजपूत, सलमा खान, रूकशाना, कमरजहां, उस्मान मलिक, सुरेंद्र पंवार, डब्बू चोहान मौजूद रहे।