अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में जल बचाओ को लेकर लोगों की बैठक हई। वक्ताओं ने कहा कि लगातार जल स्तर गिरता जा रहा है। जो चिंता का विषय है। जल के बिना जीवन अधूरा है। जल ही जीवन है। आज हम पानी को बर्बाद कर रहे है। एक बाल्टी पानी की आवश्यकता होनी पर कई-कई बाल्टी पानी बर्बाद कर देते है। समरसेबिल चलाकर पानी की नष्ट किया जा रहा है। पानी की टोंटी को खुली छोड़ दते है। यह हाल रहा तो पानी की एक-एक बूंद को तरसना पड़ेगा। बैठक में जल संरक्षण के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया। इसमें विजय मानव, मुकेश रूहेला, डॉ. रामौतार त्यागी, चौधरी पवन ठेेकेदार, कृष्ण, अनिल, मोनू, ब्रिजेश, मोहित आदि रहे। ब्यूरो