फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रांति दिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रांति दिवस पर कवि सम्मेलन आयोजित
विज्ञापन

मेरठ। गांधी बाग रूड़की रोड पर क्रांति दिवस के अवसर पर काव्य सागर साहित्यिक संस्था की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन प्रकृति के सानिध्य में आयोजित किया गया जिसकी अध्यक्षता संस्था अध्यक्ष डॉ. किरण सिंह ने की। सर्वप्रथम भारत माता एवं सरस्वती के चित्र पर मंचासीन लोगों द्वारा माल्यार्पण एवं उनके समक्ष दीप प्रज्जवलित किया गया। कवि सम्मेलन में कविगण ने राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत एवं प्रकृति पर्यावरण समर्पित अपनी-अपनी रचना सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. किरण सिंह ने देश के शहीदों की याद में कविता सुनाई। श्री राम चंदू वैश्य ने मां भारती तुझको नमन है, धरती मां तुझको नमन है कविता सुनाई। इसके अतिरिक्त अजीत कुमार अजित, राधेश्याम वशिष्ठ, आदर्शिनी श्रीवास्तव, डॉ. रामगोपाल भारतीय, डॉ. यूनुस खान आदि ने भी कविता पाठ किया। अंत में वंदेमातरम गायन से कवि सम्मेलन का समापन हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें