चैंबर में स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम आयोजित
मेरठ। भारत विकास परिषद कैंट शाखा की ओर से पारिवारिक सभा चैंबर भवन बांबे बाजार में स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम के तहत आयोजित की गई। डॉ. विजय नारायण त्यागी ने कहा कि बढ़ता प्रदूषण और अव्यवस्थित जीवन शैली सांस रोग का बहुत बड़ा कारण है। उन्होंने बताया कि टीबी अब लाइलाज रोग नहीं है यह रोग दवाओं द्वारा ठीक हो सकता है। उन्होंने सभी से पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने को कहा और प्रदूषण ना फैलने का आह्वान किया। शाखाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, तेजपाल, नरेंद्र अग्रवाल, पवन गर्ग, जीएस सिद्धू, सर्वेश कुमार गर्ग, बीना रस्तोगी, मनीष गुप्ता, योगेश रस्तोगी, सुनील गर्ग, अनीता अमरीष, सुरेश नारायण माहेश्वरी, केके रस्तोगी आदि का योगदान रहा।