डॉ. अशोक बने शिवसेना के महानगर प्रमुख
मेरठ। संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए शिवसेना के प्रदेश प्रमुख ठा. अनिल सिंह ने कल्याण नगर के डॉ. अशोक कुमार त्यागी को राज्य कार्यकारिणी में महानगर प्रमुख पद पर नियुक्त किया है। उन्होंने अपेक्षा की कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही नवनियुक्त महानगर प्रमुख हिंदू ह्दय सम्राट बाला साहेब ठाकरे के सिद्घांतों का पालन करेंगे। उनकी नियुक्ति पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया।