करन रेड व एमपी सिंह ने जीते मैच
मेरठ। श्रीनाथ क्रिकेट एकेडमी में चल रहे जूनियर क्रि केट कप के पहले मैच में करन रेड ने एस्ट्रोन एकेडमी को छह विकेट से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एस्ट्रोन एकेडमी की टीम 13.2 ओवरों में 70 रन पर आल आउट हो गई। नितिन ने 30 व कमल ने 15 रन बनाएं। करन रेड की ओर से विवेक ने चार और हिमांशु व मुनीर ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी करन रेड की टीम ने छह ओवरों में चार विकेट पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया। एस्ट्रोन की ओर से सचिन ने तीन विकेट लिए। आयोजक सचिव दीपक सिद्घु ने बताया कि दूसरे मैच में एमपी सिंह ने श्री नाथ एकेडमी को पांच विकेट से हराया। उन्होंने बताया कि सोमवार को एमपी सिंह एकेडमी और करन ग्रीन के बीच मैच खेला जाएगा। जिला पंचायत सदस्य सुमित प्रधान ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।