बागपत। उप संभागीय परिवहन दफ्तर सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को वाहन चालकों का प्रशिक्षण और वर्कशाप का आयोजन किया। इसमें एआरटीओ आरपी मिश्रा ने मिशिका सोसाइटी से सुनील कुमार शर्मा मुख्य प्रशिक्षक रोड सेफ़्टी क्लब, अमित तिवारी प्रशिक्षक ने जानकारी दी। बस चालकों को समय-समय आंखों का जांच कराने के लिए जागरूक किया। सड़क पर दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए चालकों को उनके कर्तव्यों से अवगत कराया। वाहन चलाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इसकी जानकारी दी। काफी संख्या में चालक मौजूद रहे।