नहीं हो सका सिटी बसों का संचालन
मेरठ। बस दुर्घटना के चलते शुक्रवार को रोडवेज सिटी बसों का संचालन नहीं हो सका। एमसीटीएसएल कर्मियों ने साथी चालक व परिचालक की मौत पर शोक सभा कर श्रद्धांजलि दी। बृहस्पतिवार को मेरठ से सरधना जा रही रोडवेज सिटी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इसमें संविदा बस परिचालक सिद्धार्थ और ड्यूटी से घर जा रहे संविदा चालक दिलशाद की मौत हो गई थी। इससे आहत साथी कर्मचारियों ने शुक्रवार को सोहराबगेट बस अड्डा स्थित कंपनी डिपो पर शोकसभा कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बसों का संचालन नहीं किया गया। शाम को कुछ रूटों की करीब 15 बसों का संचालन किया गया। एमडी संदीप लाहा ने बताया कि हादसे का सभी को दुख हैं। कर्मचारियों ने शोक के चलते बसों का संचालन बंद रखा था।