डिवाइडर से टकराकर ट्रक पलटा
किरतपुर। मोहल्ला हसनपुरा में डिवाइडर से टकराकर कबाड़ से भरा ट्रक पलट गया। चालक व परिचालक को सकुशल ट्रक से बाहर निकाल लिया गया। बिजनौर से आ रहा एक ट्रक रात्रि तीन बजे किरतपुर में पहुंचा तो मोहल्ला हसनपुरा में सड़क के बीचों बीच नेशनल हाईवे पर बने डिवाइडर से टकराकर पलट गया। इस बीच यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक को हटवाया।